Darbhanga News: अलग-अलग हादसों में दो मौत से दहल उठा सिंहवाड़ा प्रखंड

Updated at : 29 Apr 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: अलग-अलग हादसों में दो मौत से दहल उठा सिंहवाड़ा प्रखंड

Darbhanga News:जिले के सीमावर्ती प्रखंड सिंहवाड़ा में दो परिवारों के लिए इस सप्ताह का मंगल अमंगल साबित हुआ.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा/सिंहवाड़ा. जिले के सीमावर्ती प्रखंड सिंहवाड़ा में दो परिवारों के लिए इस सप्ताह का मंगल अमंगल साबित हुआ. एक तरफ जहां सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरी ओर तालाब में डूबने से एक किशोर की जीवन लीला समाप्त हो गयी. इन दो हादसों ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. साथ ही प्रखंड दहल उठा. शादी समारोह में सम्मिलित होने जाले थाना के सहसपुर से अपने मामा के घर पहुंचे इंटर के छात्र की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो जाने के कारण जहां एक तरफ उमेश राय के घर का चिराग बुझ गया, वहीं दूसरी ओर वैवाहिक मांगलिक उमंग पर मातमी चादर पसर गया है. पुलिस ने दोनों शव को अंत्य परीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

बड़े उल्लास के साथ जाले थाना क्षेत्र के सहसपुर निवासी उमेश राय का इकलौता पुत्र आनंद कुमार अपने मामा भाजपा अध्यक्ष नवीन राउत के घर सिमरी आया था. मंगलवार की सुबह आनंद बाइक से सिमरी चौक जाने के लिए निकला था. एनएच 27 पर मानसरोवर होटल के समीप पीछे से अज्ञात पिकअप ने ठोकर मार दी. ठोकर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक पिकअप लेकर तेजी से मुजफ्फरपुर की ओर भाग गया. सूचना पर 112 नंबर की पुलिस टीम पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से बेहोश युवक को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी लेकर पहुंची. वहां जांच के बाद चिकित्सा अधिकारी डाॅ संजय कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया है कि मृतक के पिता का पुपरी में कारोबार है. मृतक चंदौना कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के बाद शहर के किसी डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. वह भाई में अकेला ही था. उससे छोटी दो बहनें हैं. युवक की मौत से सिमरी एवं पुपरी दोनों गांव में मातम पसर गया है. इकलौता पुत्र के मौत की जानकारी मिलते ही परिजन भी बिलखते हुए डीएमसीएच पोस्टमार्टम विभाग के लिए रवाना हो गए. सिमरी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

खेलने गये विक्रम की तालाब में डूबने से चली गयी जान

नगर पंचायत भरवाड़ा स्थित घोरदौड़ पोखर में डूबने से भगवतीपुर निवासी कमलेश साह के 14 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार की मौत हो गई. वह गांव के ही मध्य विद्यालय का छात्र था. सूचना पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मृतक चार भाई व दो बहन में तीसरा था. परिजनों ने बताया कि खेलने के लिए घोरदौड़ तालाब के भिंडा पर गया था. वहां कपड़ा खोलकर रख दिया और स्नान करने के लिए तालाब में उतर गया. गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया. आसपास के लोगों की नजर तालाब किनारे रखे गए कपड़े पर पड़ी, तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. स्थानीय गोताखोरों ने करीब एक घंटा मशक्कत कर शव को तालाब से बाहर निकाला. इसकी सूचना सिंहवाड़ा पुलिस को दी.

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां ममता देवी सहित अन्य परिजन रोते-बिलखते तालाब किनारे पहुंच गए. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. किशोर की मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में मातम पसर गया. सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों के बयान पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन