146 लीटर विदेशी शराब के साथ हरियाणा के चार कार सवार गिरफ्तार

कार से 146 लीटर विदेशी शराब बरामद की
बहेड़ी(दरभंगा). स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर जोरजा मंदिर के निकट लहेरियासराय से बहेरी की ओर आ रही एक कार से 146 लीटर विदेशी शराब बरामद की. साथ ही हरियाणा के सोनरपथ जिले के चार तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि टाटा पंच कार (एचआर 17 एच- 1055) को मोडिफाइ कर सीट व डिक्की में रॉयल क्लासिक फ्रूटी विदेशी शराब की पाउच लेकर तस्कर डिवेभरी के लिए बहेरी की ओर जा रहा था. इसी क्रम में जोरजा गांव में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. धराये तस्कर में अमित कुमार, रवीन्द्र कुमार, इंद्रजीत कुमार,आशीष कुमार शामिल है. थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि तस्कर से पूछताछ की जा रही है. मामले में कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




