सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर दरभंगा जंक्शन पर आरपीएफ-जीआरपी अलर्ट, स्पेशल ट्रेनों से मिली राहत

परिचय. जंक्शन पर स्पेशल ट्रेन में सवार होते परीक्षार्थी. | Prabhat Khabar Network
दरभंगा जंक्शन पर सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) पूरी तरह सक्रिय रही. स्पेशल ट्रेनों के संचालन से परीक्षार्थियों को यात्रा में खास सहूलियत मिली.
Darbhanga News: सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए दरभंगा पहुंचे अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर रविवार को दरभंगा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) पूरी तरह सक्रिय रही. परीक्षा समाप्त होने के बाद स्टेशन और स्टेशन परिसर में भीड़ प्रबंधन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर गतिविधि पर विशेष नजर रखी गई.
आरपीएफ निरीक्षक पुखराज मीणा और जीआरपी इंस्पेक्टर किंग कुंदन अपनी-अपनी टीम के साथ सुबह से ही दरभंगा जंक्शन पर तैनात रहे. अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार निगरानी बनाए रखी.
स्पेशल ट्रेनों से आसान हुई अभ्यर्थियों की यात्रा
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जयनगर और दरभंगा से परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया. पहले से विशेष ट्रेनों की घोषणा होने के कारण अभ्यर्थियों को ट्रेन में सीट और यात्रा को लेकर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.
लगभग 10 हजार अभ्यर्थियों को मिला लाभ
रेलवे के अनुसार रविवार को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए दरभंगा में कुल 9,960 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बावजूद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों की समन्वित व्यवस्था के कारण स्टेशन पर आवागमन व्यवस्थित रहा.
सुरक्षा व्यवस्था पर रही विशेष नजर
आरपीएफ निरीक्षक पुखराज मीणा और जीआरपी इंस्पेक्टर किंग कुंदन ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रही. स्टेशन परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए, जिससे पूरे दिन स्थिति सामान्य बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










