बेटी की शादी के लिए रखे 5 लाख रुपये और जेवरात चोरी, CCTV तोड़कर घर में घुसे नकाबपोश

Updated:
विज्ञापन

घर में विखरे समान निहारते गृह स्वामी | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के बहेड़ा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. 4 नकाबपोशों ने 9 सीसीटीवी कैमरे तोड़कर लाखों की चोरी की. इसमें बेटी की शादी के लिए रखे 5 लाख रुपये और सोने के जेवरात शामिल हैं. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ा थाना क्षेत्र के बहेड़ा छोटी बाजार वार्ड संख्या-3 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने पहले घर के बाहर लगे नौ सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, फिर दो कमरों का ताला तोड़कर अलमारी से करीब पांच लाख रुपये नकद, चार भर सोने के जेवरात और एक लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

गृहस्वामी घनश्याम पंजियार ने बताया कि वह 26 जून को अपनी भतीजी के छेका समारोह में शामिल होने के लिए लुधियाना गए थे. इसी दौरान चोरी की घटना हुई.

घर लौटने पर बिखरा मिला सामान

घनश्याम पंजियार ने बताया कि 11 जुलाई को घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली. घर के दोनों कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था. उन्होंने बताया कि चोरी गए रुपये और जेवरात बेटी की शादी के लिए सुरक्षित रखे गए थे.

अंदर के CCTV में कैद हुए चार नकाबपोश

पीड़ित के अनुसार घर के बाहर लगे सभी नौ सीसीटीवी कैमरे चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिए. हालांकि घर के अंदर लगे कैमरे में चार नकाबपोश बदमाश चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके आधार पर पुलिस आरोपितों की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में बहेड़ा थाना में आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. बाहर के सभी सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले हैं, जबकि अंदर के कैमरे में चार संदिग्ध नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का दावा किया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन