Darbhanga News: प्रचंड गर्मी बनी रहने की संभावना, और बढ़ेगा तापमान

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:27 अप्रैल तक के मौसम पूर्वानुमान में जिलों में साफ आसमान के साथ मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 27 अप्रैल तक के मौसम पूर्वानुमान में जिलों में साफ आसमान के साथ मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इस कारण अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास जा सकता है. न्यूनतम तापमान वृद्धि के साथ 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सामान्य से अधिक तापमान एवं हवा में नमी के कारण प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में अगले दो दिनों तक पछिया हवा एवं उसके बाद पुरवा हवा औसतन चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है. 27 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी अधिक रह सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन