Darbhanga News: जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आज से

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आज से

Darbhanga News:प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 अक्तूबर तक जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, दरभंगा में होगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 अक्तूबर तक जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, दरभंगा में होगा. प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल के सभी जिलों के जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे. जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. पहले दिन एथलेटिक्स, शतरंज, बैडमिंटन, कबड्डी, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस, दूसरे दिन वॉलीबॉल, कुश्ती और खो-खो तथा अंतिम दिन हैंडबॉल, ताइक्वांडो, फुटबॉल और योग प्रतियोगिता होगी. बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन