वाहन जांच में बड़ा खुलासा! 12 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

दरभंगा में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकड़ा है. वाहन जांच के दौरान स्कूटी से 12 बोतलें बरामद हुईं. आरोपी की पहचान शानू कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Darbhanga News: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है. वाहन जांच अभियान के दौरान कोतवाली चौक के पास स्कूटी की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया. पुलिस ने स्कूटी जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

 Crime News: वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान कोतवाली चौक पर संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान स्कूटी से सौ-सौ एमएल की कुल 12 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई.

आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

गिरफ्तार युवक की पहचान शानू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से स्कूटी भी जब्त कर ली. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद और सप्लाई से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही प्रतिबंधित कफ सिरप के नेटवर्क की भी जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बुलेट सीधे ट्रक में घुसी, आर्मी जवान समेत तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन