कोल्हंटा पटोरी विद्यालय बना सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय, नौवीं में 40 छात्रों का नामांकन

Updated:
विज्ञापन

सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय के उद्घाटन समारोह में मंत्री मदन सहनी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्य सरकार की पहल पर हनुमाननगर प्रखंड का राजकीय उच्च विद्यालय, कोल्हंटा पटोरी अब सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय बन गया है. मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया, और नौवीं कक्षा में 40 छात्रों का नामांकन हो चुका है.

विज्ञापन

Darbhanga News: राज्य सरकार की योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में एक प्लस टू उच्च विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने की पहल के अंतर्गत हनुमाननगर प्रखंड के पटोरी स्थित प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय, कोल्हंटा पटोरी में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से वेबकास्टिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन किया, जिसका सीधा प्रसारण विद्यालय परिसर में किया गया.

विज्ञापन

समारोह में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंत्री सह विधायक मदन सहनी, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह, वर्ग संचालन प्रभारी आलोक रंजन, मुखिया माधुरी कुमारी, पूर्व मुखिया राम इकबाल चौधरी, मुखिया विपिन कुमार साह, मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार, सरपंच प्रतिनिधि राधेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. अतिथियों का स्वागत पाग, चादर और पुष्पमाला देकर किया गया.

छात्रों से नियमित विद्यालय आने की अपील

मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के दीप प्रज्ज्वलन के बाद विद्यालय में भी दीप प्रज्ज्वलित किया गया. बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. इस अवसर पर मंत्री मदन सहनी ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने की अपील की. उन्होंने कहा कि इसी परिसर में राजकीय डिग्री महाविद्यालय भी संचालित है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी.

नौवीं कक्षा में 40 छात्रों का नामांकन

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय के प्रथम सत्र में नौवीं कक्षा में अब तक 40 छात्रों का नामांकन हो चुका है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन