Darbhanga News: शहरी विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ पद पर कार्यरत 87 शिक्षकों का वेतन स्थगित
Author Prabhat kumar
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:शहरी विधानसभा क्षेत्र के में गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य करने वाले बीएलओ पद पर कार्यरत 87 शिक्षकों के अगस्त महीने का वेतन स्थगित कर दिया गया है.
विज्ञापन
Darbhanga News: दरभंगा. शहरी विधानसभा क्षेत्र के में गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य करने वाले बीएलओ पद पर कार्यरत 87 शिक्षकों के अगस्त महीने का वेतन स्थगित कर दिया गया है. इस आशय का आदेश नगर निगम के आयुक्त राकेश गुप्ता ने जारी किया है. उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में शिथिलता को लेकर यह कार्रवाई की है. संबंधित शिक्षकों से साक्ष्य सहित पर्यवेक्षक एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की संयुक्त अनुशंसा के साथ स्पष्टीकरण मांगा है. संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं रहने की स्थिति में जनप्रतिनिधि अधिनियम 1950 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी. वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में कार्यरत सभी बीएलओ सुपरवाइजर से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है तथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. कार्रवाई की जद में शहरी क्षेत्र के आधा दर्जन सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भी शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










