Darbhanga News: पीएम की जनसभा में बड़ी संख्या में शामिल होने का सहनी समाज ने लिया संकल्प

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:ब्रहमपुरा-मसवासी पंचायत के हरद्वार हनुमान मंदिर में पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी की मौजूदगी में जनसंवाद का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: घनश्यामपुर. आगामी 24 अप्रैल को विदेश्वरस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए शनिवार को प्रखंड के ब्रहमपुरा-मसवासी पंचायत के हरद्वार हनुमान मंदिर में पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी की मौजूदगी में जनसंवाद का आयोजन किया गया. इसमें प्रधानमंत्री के मिथिला आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में निषाद समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया. मौके पर पूर्व विधान पार्षद ने कहा कि यह मिथिला के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने दरभंगा सहित सम्पूर्ण मिथिला क्षेत्र को कई अहम सौगातें दी है. इस बार भी उनके आगमन से क्षेत्र को नई सौगात मिलने की उम्मीद है. उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव व घर-घर जाकर आम जनता को जनसभा में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने की अपील की. मौके पर भाजपा नेता सह जिपस डॉ नंद किशोर झा बेचन, राज करण मुखिया, दिनेश प्रसाद मुखिया, छोटू मुखिया, सोन देवी, ब्रह्म मुखिया, अनिल मुखिया, गोपाल मुखिया, चन्द्र मोहन मुखिया समेत बड़ी संख्या में सहनी समाज के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन