Darbhanga News: देवराम अमैठी के मेधावी बच्चों को राजद नेताओं ने किया पुरस्कृत

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:देवराम अमैठी पंचायत के रामनगर में पूर्व मुखिया गयासुद्दीन की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. प्रखंड के देवराम अमैठी पंचायत के रामनगर में पूर्व मुखिया गयासुद्दीन की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया. इसमें मैट्रिक व इंटर में बेहतर अंक हासिल करनेवालों को पुरस्कृत किया गया. राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दिकी ने छा- छात्राओं को पुरस्कृत किया. शुरूआत में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वहीं राजद के प्रदेश सचिव कमल राम बिनोद झा कमल सेठ व प्रखंड अध्यक्ष नीलाम्बर यादव ने छात्रों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में राजद के प्रदेश महासचिव रामबाबू चौपाल ने भी संबोधित किया. इस दौरान राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अहमद, भोलू यादव, मोफीज आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन