Darbhanga News : दलित और महिला उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि चिंताजनक

Updated at : 14 Feb 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News : दलित और महिला उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि चिंताजनक

शशि यादव डीएमसीएच पहुंचकर कुशेश्वरस्थान में बलात्कार की शिकार छह साल की बच्ची के परिवार से मुलाकात की

विज्ञापन

दरभंगा.

भाकपा माले एमएलसी सह अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की राष्ट्रीय नेत्री शशि यादव डीएमसीएच पहुंचकर कुशेश्वरस्थान में बलात्कार की शिकार छह साल की बच्ची के परिवार से मुलाकात की. उनसे इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली. साथ ही केवटी में तीन साल की बच्ची से हुई बलात्कार की घटना की भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि भाजपा – जदयू के राज में अपराध व बलात्कार की घटना में वृद्धि हुई है. कुशेश्वरस्थान में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार और मारपीट की घटना होती है तो केवटी में तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना होती है. प्रशासन सोया हुआ है. गिरफ्तारी तो हो जाती है, लेकिन सत्ता का संरक्षण रहने के कारण अपराधी पर कठोर करवाई नहीं हो पाती. कहा कि दूसरी तरफ बिरौल में महिला को सामंतों द्वारा इतना पीटा जाता है कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो जाती है. कहा कि बलात्कार के मामले में सजा दर नहीं के बराबर होना घटनाओं में वृद्धि का कारण है. बिहार में दलित और महिला उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि चिंताजनक है.

पीड़ित परिवार को मिले उचित मुआवजा

जिला प्रशासन से कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिले. पीड़ित परिवार की सुरक्षा की गारंटी हो. उन्होंने इन तीनों मामलों को विप के अगले सत्र में उठाने की भी बात कही.

जूनियर चिकित्सकों ने किया गलत व्यवहार

विप सदस्य ने कहा कि अस्पताल में जूनियर चिकित्सकों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया है. कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि के साथ डॉक्टर का व्यवहार ठीक नहीं रहता है, तो मरीज के साथ कैसा रहता होगा. उनके साथ ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, रानी शर्मा, हसीना खातून भी थी. बढ़ते अपराध, हत्या, बलात्कार के खिलाफ कल शनिवार को ऐपवा प्रतिरोध मार्च निकालेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन