Darbhanga News: दिल्ली के लिए रेलवे ने दी होली स्पेशल ट्रेन, सप्ताह में दो दिन होगा परिचालन

Updated at : 03 Mar 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: दिल्ली के लिए रेलवे ने दी होली स्पेशल ट्रेन, सप्ताह में दो दिन होगा परिचालन

Darbhanga News:रंगों के त्योहार होली पर संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. रंगों के त्योहार होली पर संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह गाड़ी दिल्ली से चलायी जाएगी. इससे पूर्व पर घर आने की इच्छा रखने वालों को थोड़ी सी राहत मिलेगी. कारण भीड़ के आगे यह नाकाफी है. समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक यह फेस्टिवल स्पेशल सप्ताह में दो दिन चलेगी. गाड़ी संख्या 04012/0401 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल भाया सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-गोरखपुर- लखनऊ चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 04012 दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 04, 07, 11, 14 एवं 18 मार्च तक (मंगलवार एवं शुक्रवार) को दिल्ली से शाम 7.30 बजे खुलकर अगले दिन शाम 4.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04011 दरभंगा-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 05, 08, 12, 15 एवं 19 मार्च, 2025 (बुधवार एवं शनिवार) को दरभंगा से शाम 6.00 बजे खुलकर अगले दिन शाम 4.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बरगैनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन