Darbhanga News: बहु आयामी व्यक्तित्व के थे विश्वकवि रविंद्र नाथ टैगोर

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:लनामिवि के पीजी संगीत एवं नाट्य विभाग और अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में विश्वकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर : बहुआयामी व्यक्तित्व विषय पर संगोष्ठी हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के पीजी संगीत एवं नाट्य विभाग और अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में विश्वकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर : बहुआयामी व्यक्तित्व विषय पर संगोष्ठी हुई. संकायाध्यक्ष प्रो. पुष्पम नारायण ने अतिथियों का स्वागत वे सत्र का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. लावण्य कीर्ति सिंह ””””””””काव्या”””””””” ने किया. प्रथम तकनीकी सत्र ऑनलाइन मोड में हुआ. इसमें कहा गया कि उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था. विश्व भारती, शान्ति निकेतन के संगीत विभाग के डाॅ अमित कुमार वर्मा ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के शान्ति निकेतन और संगीत भवन से संबंधित जानकारी रखी. एनसीइआरटी, दिल्ली की डाॅ शर्बरी बनर्जी ने उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पक्षों को रेखांकित की. द्वितीय तकनीकी सत्र ऑफलाइन मोड में हुआ. डाॅ बिन्दु चौहान ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की रंग – दृष्टि और रंग – सृष्टि को प्रस्तुत किया. डाॅ शाम्भवी ने भी विचार रखी. धन्यवाद ज्ञापन मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मंजू राय ने की. जानकी नवमी पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. सीतामढ़ी की संस्था ””””””””भूमिजा”””””””” के कलाकारों ने पपेट शो मंचित किया. बुधवार को गीत-संगीत, नृत्य और नाट्य कार्यक्रम होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन