Darbhanga News : देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों पर पूरे देश को गर्व
Updated at : 14 Feb 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन

पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को विद्यार्थी परिषद ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
विज्ञापन
दरभंगा
. पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को विद्यार्थी परिषद ने श्रद्धांजलि अर्पित की. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के चौरंगी पर दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई. अभाविप के उत्तर बिहार प्रांत के शोध कार्य संयोजक सह लनामिवि छात्रसंघ के पूर्व महासचिव उत्सव पराशर ने कहा कि देश की रक्षा के लिए 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर हुये आत्मघाती हमला में 40 जवान शहीद हो गये. अमर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता. कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों पर पूरे देश को गर्व है.अपने वीरों व उनके परिवारों के साथ खड़ा है कृतज्ञ राष्ट्र
इस्कॉन मंदिर के प्रचारक रमन दास ने कहा कि कभी नहीं भुलाये जा सकने वाले इस बलिदान की हर बरसी हमारी राष्ट्रपरायणता को कहीं अधिक मजबूत करेगी. कृतज्ञ राष्ट्र आज अपने सभी वीरों व उनके परिवारों के साथ खड़ा है. वागीश झा ने कहा कि पुलवामा में हमारे देश के जांबाज जवानों पर आतंकवादियों ने कायराना हमला किया. वीर जवानों का सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृतियों में सदैव अमर रहेगा. कार्यक्रम में राहुल कुमार, जिला एसएफएस संयोजक सूर्यकांत सिंह मंगल, नगर सह मंत्री शिव सुंदर सिंह, श्रेयस लाल दास, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार पासवान, अमित सिंह, मनोज कुमार, जितेंद्र यादव, देवेश यादव, गोपाल सिंह, गोविंद कुमार, राजकुमार पासवान, मुकेश कुमार, रजनीश सुधाकर, मंगेश कुमार, अविनाश कुमार, मुकुंद चौधरी, माधव कुमार, अरविंद कुमार, सुमेशकुमार, मुकुल यादव आदि शामिल थे.
कांग्रेस ने पुलवामा के शहीदों को किया याद
दरभंगा
. पुलवामा हमले की बरसी पर जिला कांग्रेस ने वीर जवानों की शहादत को याद किया. प्रवक्ता मो. असलम ने कहा कि आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था. इसमें 40 जवान शहीद हो गये थे. कहा कि देश के लिए आज भी यह बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है कि हमले में 300 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री कहां से आयी. केंद्र की बीजेपी सरकार इसका खुलासा कब करेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




