Darbhanga News: विद्यालय अध्यापकों को 13 व 14 मई को बीआरसी पर मिलेगा पदस्थापन पत्र

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:बीपीएससी से चयनित टीआरइ 03 के तहत नियुक्त एवं विद्यालय आवंटित शिक्षकों को 13 एवं 14 मई को प्रखंड संसाधन केंद्र पर विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं विद्यालय योगदान प्रपत्र मिलेगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बीपीएससी से चयनित टीआरइ 03 के तहत नियुक्त एवं विद्यालय आवंटित शिक्षकों को 13 एवं 14 मई को प्रखंड संसाधन केंद्र पर विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं विद्यालय योगदान प्रपत्र मिलेगा. इस आशय का संयुक्त आदेश डीइओ केएनन सदा एवं स्थापना डीपीओ संदीप रंजन ने जारी किया है. उन्होंने कहा है कि विभागीय निर्देश के आलोक में अध्यापकों को 15 से 31 मई तक विद्यालय में योगदान करना है. विभाग के द्वारा विद्यालय का आवंटन किया जा चुका है. आवंटित प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र पर चयनित विद्यालय अध्यापकों को विद्यालय पदस्थापन पत्र वितरित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन