अनावश्यक रूप से रैयतों का आवेदन नहीं करें रिवर्ट

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

मनीगाछी एवं तारडीह अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक डीएम कौशल कुमार ने की.

विज्ञापन

दरभंगा. मनीगाछी एवं तारडीह अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक डीएम कौशल कुमार ने की. बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली आदि की समीक्षा की गई. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए. सीओ से कहा कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें. रिवर्ट किए गए आवेदनों का सत्यापन करने को कहा. उनके द्वारा राजस्व कर्मचारी को रिवर्ट किए गए आवेदन में रैयतों से मिलकर आवेदनों का निष्पादन करने को कहा गया. डीएम ने कहा कि अनावश्यक रूप से रैयतों का आवेदन रिवर्ट नहीं करें. आवेदन कम से कम रिजेक्ट हो, अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे. डीएम ने राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा. बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस निर्गत करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. लगान वसूली के लिए कैंप लगाने का निर्देश राजस्व कर्मचारियों को दिया. समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई. विशेष रूप से बैटरी चालित मोटर ट्राइसाइकिल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आदि पर चर्चा की गई. डीएम ने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए. प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर लाभुकों का चयन एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करने को कहा. आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की. बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, मनीगाछी एवं तारडीह के सीओ, बीडीओ के अलावा संबंधित क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन