Darbhanga: पुलिसकर्मी बनकर अपराधी ने गल्ला से निकाल लिया 50 हजार रुपया

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा रेलवे जंक्शन के उत्तरी भाग में स्थित प्राइवेट टिकट घर से शुक्रवार की सुबह लगभग 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा रेलवे जंक्शन के उत्तरी भाग में स्थित प्राइवेट टिकट घर से शुक्रवार की सुबह लगभग 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. टिकट घर के प्रोपराइटर सह कटहलबाड़ी दीवानी तकिया निवासी पवन कुमार दास ने विश्वविद्यालय थाना में दिए आवेदन में अज्ञात पुलिस कर्मी पर रुपया चोरी कर लेने का आरोप लगाया है. पवन के मुताबिक सुबह आठ बजे अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 30 से 35 साल का एक व्यक्ति दुकान पर आया. वह खुद को विश्वविद्यालय थाना का छोटा बाबू बताया. मोटरसाइकिल पर आगे तथा पीछे पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था. आते ही उसने कहा कि एक काला शर्ट पहने बदमाश आसपास में कहीं छिपा हुआ है. उसे देखेगा तो वह भाग जाएगा. पवन से कहा कि वह पहले उसको देखकर आवे. कथित पुलिस कर्मी ने झांसा देकर पवन को बाहर बदमाश को खोजने के लिए भेज दिया और खुद टिकट घर में रुका रहा. पवन ने कहा है कि पुलिसकर्मी पर विश्वास करते हुये वह दुकान का गल्ला खुला छोड़ कर अपराधी को खोजने चला गया. चारों तरफ खोजने पर भी जब काला शर्ट पहने कोई नहीं मिला, तो वापस दुकान पर लौट आया. यह जानकारी देने पर कथित पुलिसकर्मी बाइक से वहां से चला गया. फिर पवन ने जब अपना गल्ला देखा, तो उसमें से 50 हजार रुपया गायब था. विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन