पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन से शोक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 11:21 PM
भाजपा नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है.
बेनीपुर.भाजपा नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है. उनके निधन पर भाजपा सहित विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करते हुए विधान पार्षद सुनील कुमार चौधरी, भाजपा नेता रामनारायण ठाकुर, अवधेश झा, मुनींद्र प्रसाद यादव, राजीव कुमार झा, पिंटू झा, सोनू ठाकुर, नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, रामसागर ठाकुर, मनोज कुमार झा, जदयू नेता अशोक ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष कृति मोहन झा, मनोज सहनी, हरेकांत ठाकुर आदि ने बताया कि सुशील कुमार मोदी बिहार भाजपा के एक स्तंभ माने जाते थे. उनके निधन से पार्टी व राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है. कुशेश्वरस्थान. बिहार भाजपा के स्तम्भ, राज्यसभा सांसद सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के असामयिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना जाहिर की है. भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा, महंथ कामेश्वर दास, प्रकाश चौधरी, सुबोध कुमार झा, एमएलसी प्रतिनिधि संतोष कुमार झा ने इनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की है. कहा है कि उनके निधन से पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति हुई है. मौके पर अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










