Darbhanga News: गुम मोबाइल को खोजकर पुलिस ने धारक को किया वापस

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: गुम मोबाइल को खोजकर पुलिस ने धारक को किया वापस

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को 10 दिन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद कर लिया. रविवार को बरामद मोबाइल को मोबाइल धारक को थाना पर बुलाकर सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी ब्रह्मदेव यादव का मोबाइल 12 मार्च को लोहिया चौक के निकट ऑटो से जाने के क्रम में गुम हो गया था. इस संबंध में ब्रह्मदेव यादव के आवेदन पर सनहा दर्ज किया गया था. टेक्निकल टीम के सहयोग से मोबाइल को बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल को ब्रह्मदेव यादव को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन