पिछले 24 घंटे में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया

आचार संहिता लागू होने के साथ से पुलिस लगातार अभियान चला रही है. बदमाशों को पकड़ा जा रहा है. यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.
दरभंगा. आचार संहिता लागू होने के साथ से पुलिस लगातार अभियान चला रही है. बदमाशों को पकड़ा जा रहा है. यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. पिछले 24 घंटे में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. एक वाहन जब्त किया गया है. यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से 55 हजार पांच सौ रुपये की वसूली की गयी है. 29.95 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है. विगत पांच दिनों में पुलिस ने 43 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 33 को जेल भेज दिया गया है. छह वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है. इसके अलावा 433.78 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पिछले पांच दिनों में तीन लाख 11 हजार पांच सौ रुपये वाहन जांच में दंड के रूप में वसूली हुई. एसएसपी ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




