Bihar Flood 2020: पिकअप ने सड़क किनारे बाढ़ विस्थापितों को कुचला, दंपती की मौत

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Jul 2020 8:59 AM

विज्ञापन

दरभंगा: दरभंगा-जयनगर एनएच-527बी पर सड़क किनारे सो रहे बाढ़ से विस्थापित एक दंपती को मंगलवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने कोयलास्थान चौक के समीप कुचल दिया. इसमें पति-पत्नी दोनों की मौत हो गयी. पत्नी परमशीला देवी (30) ने डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया, वहीं पति सुरेंद्र यादव (35) की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

पिकअप वैन दंपती को कुचलने के बाद सड़क किनारे पलट गयी, इसमें चालक दीपक कुमार मंडल भी दब गया. वहीं दूसरा सुरक्षित रहा. घटना के समय तेज टक्कर की आवाज पर स्थानीय लोगों की नींद खुली, तो दंपती को गंभीर रूप से जख्मी देख दोनों को डीएमसीएच ले गये. पिकअप में दबे चालक को काफी मशक्कत के बाहर निकाला गया.

घटना कि सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, बीडीओ महताब अंसारी व सीओ अजित कुमार झा पहुंचे. घटना से गुस्साये लोगों ने कोयलास्थान चौक के समीप सड़क को मुआवजे के लिये करीब दो घंटे जाम रखा. पुलिस ने वार्ता कर जाम समाप्त कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप वैन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मालूम हो कि घटना स्थल के समीप ही सड़क के बगल में दंपती का घर है, जिसमें पानी घुस जाने के कारण सपरिवार पॉलीथिन टांग कर सड़क किनारे वक्त गुजार रहे थे.

Posted By : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन