Darbhanga News: बकायादि भुगतान को लेकर पेंशनर्स ने की कुलसचिव कार्यालय के गेट पर नारेबाजी

Darbhanga News:शिक्षकेत्तर कर्मचारी पेंशनर्स समाज संघ के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सोमवार को कुलसचिव के समक्ष मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.
Darbhanga News: दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी पेंशनर्स समाज संघ के वैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सोमवार को कुलसचिव के समक्ष मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. इस दौरान आंदोलनकारी विभिन्न प्रकार के बकाया भुगतान की मांग कर रहे थे. आंदोलनकारियों का कहना था कि जब सभी प्रकार के बकाया मद में राज्य सरकार ने राशि उपलब्ध करा रखी है, तो विवि आखिर भुगतान में विलंब क्यों कर रहा है. कहा कि लंबित बकाया भुगतान के लिए कई बार ज्ञापन देकर कुलपति व कुलसचिव से वार्ता भी की गयी, लेकिन समाधान नहीं हुआ. मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है. विवि द्वारा कई बार मौखिक और लिखित आश्वासन दिया गया, परंतु अबतक भुगतान नहीं हुआ है.
सरकार से पैसा मिलने पर किया जायेगा पेंशन का भुगतान
बाद में पेंशनर्स समाज के रघुनंदन लाल कर्ण, अमर नाथ शर्मा, गोविंद पाठक, राजा बाबू झा, अर्जुन झा आदि की वार्ता कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी के साथ हुई. प्रतिनिधियों ने बताया कि कुलसचिव ने सभी प्रकार के लंबित बकाए का भुगतान 15 दिनों के भीतर करने का आश्वासन दिया है. कहा गया है कि मासिक पेंशन का भुगतान राज्य सरकार से पैसा आने के बाद किया जायेगा. अन्य सभी प्रकार के लंबित बकाये के भुगतान की प्रक्रिया में विवि के जुटे होने की जानकारी दी गयी है. जल्द ही भुगतान हो जाएगा. मौके पर उप कुलसचिव डॉ सुनील कुमार झा, बजट अधिकारी डॉ पवन कुमार झा, लेखा शाखा के शंभू कुमार झा, रंजीत कुमार ठाकुर, अशोक कुमार कर्ण आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




