Darbhanga: पवन एक्सप्रेस से मिली अज्ञात यात्री की लाश

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) से जयनगर जा रही पवन एक्सप्रेस से बीती रात एक यात्री का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

दरभंगा. लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) से जयनगर जा रही पवन एक्सप्रेस से बीती रात एक यात्री का शव बरामद किया गया. उसकी स्वाभाविक मृत्यु हुई अथवा नशाखुरानी गिरोह का वह शिकार हो गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जीआरपी थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने डीएमसीएच भेजा. मृतक युवक के पास से पहचान का कोई कागजात बरामद नहीं हो सका. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को डीएमसीएच के शीतगृह में अगले 72 घंटे के लिए रखा गया है. अगर इस अवधि में भी पहचान नहीं हो सकी तो अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन