Darbhanga News: दिव्यांगों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए राज्यव्यापी प्रतियोगिता आयोजित

Updated at : 21 Sep 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: दिव्यांगों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए राज्यव्यापी प्रतियोगिता आयोजित

Darbhanga News:नेहरू स्टेडियम परिसर में रविवार को राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. नेहरू स्टेडियम परिसर में रविवार को राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा किया गया. प्रतियोगिता में दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर के दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए. प्रतियोगिता का उद्घाटन डीडीसी स्वप्निल, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, वरीय उपसमाहर्ता वृषभानु चंद्रा, प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रतियोगिता में शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो व पारा बैडमिंटन का आयोजन बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन पटना टीम ने किया. बाद में विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक आशीष अमन ने बताया कि इस राज्यव्यापी पैरा खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है. वहीं जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. निर्लोभ होकर मतदान में शामिल हाेने की दिलायी शपथ दरभंगा. नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में रविवार को दरभंगा समेत मधुबनी व समस्तीपुर के दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता के तहत विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया. डीडीसी स्वप्लिन ने लोगों को मतदान में निष्पक्ष, निर्भीक होकर व बिना लोभ-लालच के शामिल होने की शपथ दिलायी. सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था. इसपर खिलाड़ियों ने सेल्फी ली. अधिकारियों ने भी सेल्फी लेकर नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए तैयार रहने का आग्रह किया. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राजस्व, उपनिदेशक जनसंपर्क, जिला खेल पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता, सहायक निदेशक दिव्यांगजन, जिला आइकॉन के साथ दिव्यांग खिलाड़ी उपस्थित थे. मतदाताओं को बताया गया कि एक-एक मतदान का काफी महत्व है. मत से ही हार जीत का फैसला होता है. इसलिए लोकतंत्र में अपनी पूर्ण अवस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रियाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन