Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

Updated at : 28 Jan 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

Darbhanga News:लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने अपने आवासीय कार्यालय से बुधवार को पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2023 का पोर्टल लाइव किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने अपने आवासीय कार्यालय से बुधवार को पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2023 का पोर्टल लाइव किया. अब इस पोर्टल के माध्यम से पीएटी से संबंधित जानकारी इच्छुक छात्र- छात्रा आसानी से हासिल कर सकेंगे. सभी जानकारी विवि की वेबसाइट www.lnmu.ac.in तथा www.lnmupat.in पर अपलोड कर दी गयी है. पोर्टल लाइव करने के मौके पर उप परीक्षा नियंत्रक शोध डॉ सुरेश पासवान, उप परीक्षा नियंत्रक सामान्य डॉ इंसान अली, कुलपति के निजी सचिव जमाल असरफ एवं सहायक कृष्ण मुरारी मौजूद थे. जारी अधिसूचना के अनुसार पीएटी के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी से 11 फरवरी तक लिया जायेगा. विलंब शुल्क के साथ छात्र 12 से 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन में ऑनलाइन त्रुटि सुधार 16 से 18 फरवरी तक होगा. छात्र 24 फरवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा एक मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक होगी. रिजल्ट का प्रकाशन 12 मार्च को कर दिया जायेगा. बताया जाता है कि पीएटी के लिए विवि ने 28 जनवरी से ही आवेदन लेना तय कर रखा था. विशेष कारणवश अंतिम समय में इसमें एक दिन की बढ़ाेतरी कर दी गयी है.

सामान्य छात्रों को लगेगा तीन हजार रुपये फीस

आवेदन के लिए सामान्य छात्रों को तीन हजार रुपये देना होगा. बीसी, इबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला एवं इडब्ल्यूएस कोटि के आवेदक को दो हजार रुपये जमा करना होगा. विलंब शुल्क के तौर पर अतिरिक्त 500 रुपये लगेगा.

सामान्य के लिए पीजी में न्यूनतम 55 एवं आरक्षित को 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य

सामान्य कोटि के छात्रों को पीजी में न्यूनतम 55 प्रतिशत एवं आरक्षित कोटि को 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है. प्रावधान के मुताबिक नेट, जेआरएफ आदि को पीएचडी एडमिशन टेस्ट से छूट मिलेगी. स्ववित्तपोषित संस्थानों में नियुक्त शिक्षकों और संबद्ध कालेजों के शिक्षकों को परीक्षा से छूट नहीं दी जायेगी. विवि एवं अंगीभूत कॉलेजों में नियमित रूप से दो वर्षों से कार्यरत तथा सेवा संपुष्ट शिक्षकों व पांच वर्षों से कार्यरत शिक्षकेत्तर कर्मियों को पीएटी से छूट दी गयी है. हालांकि इन्हें भी आवेदन करना होगा.

23 विषयों में 610 रिक्तियां

जानकारी के अनुसार 23 विषयों में 610 रिक्तियां है. एआइएच एवं नाटक में रिक्ति नहीं है. जिन विषयों में रिक्ति है, उन्हीं विषयों आवेदन लिया जायेगा. वनस्पति विज्ञान में 16, रसायन विज्ञान में 61, वाणिज्य में 13, प्रबंधन में 04, अर्थशास्त्र में 28, शिक्षा में 40, अंग्रेजी में 70, भूगोल में 18, हिंदी में 50, इतिहास में 14, मैथिली में 25, गणित में 22, दर्शनशास्त्र में 37, भौतिकी में 15, राजनीति विज्ञान में 28, मनोविज्ञान में 46, संस्कृत में 18, समाजशास्त्र में 15, उर्दू में 24, जंतुविज्ञान में 38, गृहविज्ञान में 09, संगीत में 19 रिक्तियां जारी की गई है.

ओएमआर शीट पर ली जायेगी दो पत्र की परीक्षा

पीएटी में दो पत्रों की परीक्षा होगी. परीक्षा ओएमआर शीट पर मल्टीप्ल च्वाइस क्वेश्चन आधारित ली जायेगी. दोनों पत्रों में 50-50 प्रश्न होंगे. हर प्रश्न दो- दो अंक का होगा. प्रथम पत्र में क्वालिटेटिव टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड तथा दूसरे पत्र में पीजी विषय से संबंधित प्रश्न होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन