एक ने किया दुष्कर्म, दूसरे ने बनाया वीडियो, पीड़िता ने की शिकायत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2024 11:41 PM

विज्ञापन

तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला के साथ सुप्तावस्था में पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया. इस दौरान दूसरे युवक ने इस वारदात का वीडियो बना लिया.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला के साथ सुप्तावस्था में पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया. इस दौरान दूसरे युवक ने इस वारदात का वीडियो बना लिया. इस बाबत पीड़िता महिला ने तिलकेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पड़ोसी युवक पवन पासवान के पुत्र हरतानंद कुमार पासवान व एक नाबालिग को आरोपित किया है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक को गिरफ्तार लिया, लेकिन आरोपित हाजत से फरार हो गया, हालांकि थानाध्यक्ष अंकित चौधरी का कहना है कि आरोपित को पूछताछ के लिए लाया गया था, जिसे पूछताछ के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया. महिला ने आवेदन में उल्लेख किया है कि हरतानंद कुमार पासवान व नाबालिग किशोर 21 अक्तूबर को दो बजे दिन में जब वह अपने घर में सो रही थीं, इस दौरान घर में घुस गये और नाबालिग बलात्कार करने लगा. हरतानंद कुमार पासवान दुष्कर्म करने का अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा. किसी तरह धक्का देकर बलात्कारी को गिरा दिया और हल्ला करने लगी. शोर सुनकर जब-तक लोग आए, तब तक दोनों भाग गये. पीड़ित महिला ने यह भी उल्लेख किया है कि बदनाम करने की नियत से युवक वीडियो वायरल कर दिया है. इस घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने पर जान से मारने का धमकी दी है. इससे पीड़िता दहशत में है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करने के दिन ही एक नामजद व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजत में रखा, लेकिन वह हाजत से फरार हो गया. मामले में तिलकेश्वर थानाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि पूछताछ करने के बाद उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन