Darbhanga:डांडिया नाइट के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर हो कार्रवाई

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

विश्व हिंदू बजरंग दल ने डांडिया नाइट के नाम पर अश्लीलता फैलाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है.

विज्ञापन

दरभंगा. विश्व हिंदू बजरंग दल ने डांडिया नाइट के नाम पर अश्लीलता फैलाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है. इस नाम पर अश्लीलता फैलानेवालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इसके लिए सदर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा है. शुक्रवार को परिषद के जिला मंत्री रिंकू कुमार व सह जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी और सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी को शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शारदीय नवरात्र के समय डांडिया नाइट के आयोजन में अश्लील गीत बजा कर हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ एवं आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जाता है. एसी संस्थाओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाये. मधुकर ने मांग करते हुए कहा कि शहर से लेकर प्रखंड में निष्ठा व आस्था के साथ नवरात्री पूजन किया जाता है. वहीं शहर में कुछ लोग डांडिया नाइट के नाम पर हिंदू समाज की आस्था पर ठेस पहुंचाने का काम करते हैं. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. वहीं मधुकर ने जिला की पूजा समित यों से भी आग्रह किया कि ऐसे लोगों का समितियां भी विरोध करे. शिष्टमंडल में नगर संयोजक शेखर सहनी, वार्ड 34 के संयोजक साहब कुमार, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य राज, बजरंग दल कार्यकर्ता अविनाश मित्तल, परिषद कार्यकर्ता अनिल अग्रवाल, विकास सहनी भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन