Darbhanga News: पीएम व सीएम के नेतृत्व में विकास से प्रदेश का कोई भी घर अछूता नहीं: पांडेय

Darbhanga News: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम में इतनी लोगों की भीड़ से विधानसभा चुनाव का परिणाम दिख गया है.
Darbhanga News: गौड़ाबौराम. कोठराम के जीबछ मैदान पर विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भीड़ देख गदगद सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम में इतनी लोगों की भीड़ से विधानसभा चुनाव का परिणाम दिख गया है. आज की भीड़ ने साबित कर दिया कि गौड़ाबौराम विधानसभा से एनडीए से जो भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में आयेंगे, वे भारी मतों से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे. मंत्री पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का कोई ऐसा घर नहीं होगा, जहां पर विकास की किरण नहीं पहुंचा हो. चुनाव विकास के मुद्दे पर होगा. नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार ने जो वायदे किया है, सभी पूरा किया है. जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव की माई-बहिन योजना को फर्जी बताते हुए कहा कि आपलोग ऐसी योजना से बचें और अपना आधार नंबर किसी को नहीं दें. नहीं तो आपके खाते से रुपये ठग लिये जायेंगे. कहा कि पहले बिजली का दर्शन नहीं होता था, लेकिन आज बिहार में बिजली 22 से 24 घंटे रहती है. एनडीए की सरकार ने बिहार में छह लाख 62 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री कर बहुत बड़ी सौगात दी है. महिलाओ को रोजगार देने के लिए हमलोगों ने 10 हजार रुपए दे रहे हैं. यह पैसा दुर्गा पूजा में महिलाओं को देने का काम करेंगे. गौड़ाबौराम विधानसभा बदल गया है. कहीं भी पक्की सड़क नहीं थी. आज सभी गांवों में पक्की सड़क बन गयी है. मंत्री ने कहा कि भूमिहीनों को हमारी सरकार जमीन के साथ-साथ उसका पेपर भी दे रही है. इससे भूमिहीनों को अपना घर-द्वार होगा. स्थानीय विधायक स्वर्णा सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने गौड़ाबौराम विधानसभा की दशा व दिशा बदल दी है. पहले प्रत्येक साल कमला बलान नदी का तटबंध टूट जाती थी, लेकिन पूर्वी व पश्चिमी तटबंध का ऊंचीकरण और मजबूतीकरण हो जाने से बाढ़ का स्थायी निदान हो गया है. क्षेत्र में बहुत सारे पुल-पुलिया का निर्माण कराया गया है. बहुत जल्द कमला बलान नदी पर निर्माणाधीन बड़ा पुल का भी कार्य पूरा कर लिया जाएगा. किरतपुर में खराब स्थिति को ठीक करने के लिए हमने अपना फंड का सबसे अधिक खर्च किया है. सम्मेलन में मधुबनी के सांसद अशोक यादव, जिला संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, पूर्व विधायक इजहार अहमद, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव शहनाज कैफे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर रहमान तारा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, कामरान खान, जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज सुधांशु, पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर महतो, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष काली प्रसाद साहु, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भगवान ठाकुर सहित कई वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




