Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान विधानसभा स्तरीय एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन 19 को

Updated at : 13 Sep 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान विधानसभा स्तरीय एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन 19 को

Darbhanga News:इसकी तैयारी को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जायजा लिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. कुशेश्वरस्थान विधानसभा स्तरीय एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 19 सितंबर को पूर्व विधायक स्व. शशिभूषण हजारी के समाधि स्थल के निकट प्रस्तावित है. इसकी तैयारी जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जायजा लिया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन की सफलता को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक 14 सितंबर को पार्टी नेता व नगर पंचायत के वार्ड सदस्य गौतम प्रसाद सिंह के धबोलिया स्थित आवास पर की जायेगी. इसमें सम्मेलन को सफल बनाने तथा इसके तैयारी के संबंध में कार्यकर्ताओं से सुझाव लिया जायेगा. मौके पर जदयू जिला प्रभारी उमाशंकर कामति, जिला समन्वयक अजित कुमार निराला, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय, कुशेश्वरस्थान जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय, जिला उपाध्यक्ष मनोज पासवान, पार्टी नेता मुद्दासिर इकबाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन