Darbhanga News: विधायक ने शोभेपट्टी में नवनिर्मित छठ घाट का किया लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: विधायक ने शोभेपट्टी में नवनिर्मित छठ घाट का किया लोकार्पण

Darbhanga News:छह लाख की लागत से नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन विधायक रामचंद्र प्रसाद ने रविवार को किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: हायाघाट. सिधौली पंचायत के शोभेपट्टी वार्ड स्थित तालाब में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत अपने ऐच्छिक कोष से छह लाख की लागत से नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन विधायक रामचंद्र प्रसाद ने रविवार को किया. मौके पर कहा कि यह छठ घाट श्रद्धालुओं को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण में छठ महापर्व में सुविधा प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है. जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. मौके पर संजीव भगत, अखिलेश चौधरी, शशिबिंद पासवान, सत्यम मिश्र, सज्जन झा, कारी यादव, अरुण मिश्र, माधव मिश्र सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, एनडीए कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन