Darbhanga News : विधायक व विप सदस्य ने छात्रों को दिया आश्वासन
Updated at : 14 Feb 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन

लाइब्रेरियन बहाली संबंधी मांग पत्र जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में सौंपा.
विज्ञापन
दरभंगा.
ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के छात्रों ने दरभंगा ग्रामीण विधायक ललित कुमार यादव, विप सदस्य एवं बिहार विधानमंडल पुस्तकालय समिति के सदस्य शशि यादव को लाइब्रेरियन बहाली संबंधी मांग पत्र जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में सौंपा. छात्रों ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि आने वाले सत्र में वे लोग इस मांग को उठाएंगे. ज्ञापन में कहा है कि बिहार में 17 वर्षों से माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में लाइब्रेरियन की बहाली लंबित है. इससे बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस के छात्र बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. जबकि बिहार सरकार द्वारा 2008 में पुस्तकालय अधिनियम लागू किया गया था. बावजूद बगैर लाइब्रेरियन के अन्य कर्मचारियों द्वारा लाइब्रेरी का संचालन किया जाता है. कहा कि विधायकों व विप सदस्यों द्वारा सत्र के दौरान जब भी लाइब्रेरियन बहाली के संबंध में सवाल किए जाते हैं, तो शिक्षा मंत्री पुनः नियमावली बनाने के नाम पर मुद्दे को टाल जाते हैं. यह सिलसिला लगभग पांच वर्षों से जारी है.मांगों के समर्थन में तीन मार्च को पटना में प्रदर्शन करेंगे छात्र
कहा कि मांगों को लेकर छात्र तीन मार्च को पटना में प्रदर्शन करेंगे. मौके पर जिला सचिव राम सुंदर चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राज, चंदन कुमार झा, संरक्षक संजय कुमार सुमन, कुमार अनुराग, रवीश कुमार, शंकर कुमार यादव, आदित्य कुमार मंटू, रोशन कुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




