Darbhanga News : शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया शिवलिंग, तनाव

Updated at : 14 Feb 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News : शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया शिवलिंग, तनाव

कमला माई धार्मिक स्थल पर गुरुवार की रात शिवलिंग तोड़ने की घटना से तनाव गहरा गया.

विज्ञापन

सदर

. थाना क्षेत्र के पूरा गांव अवस्थित कमला माई धार्मिक स्थल पर गुरुवार की रात शिवलिंग तोड़ने की घटना से तनाव गहरा गया. यह घटना शुक्रवार की सुबह सामने आई, जब गांव के लोग पूजा के लिए वहां पहुंचे. उन्हें शिवलिंग टूटा हुआ दिखा. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया. मामले की जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक खुटवारा पंचायत अंतर्गत पूरा में एक धार्मिक स्थल है, जहां स्थानीय लोग पूजा-अर्चना करते हैं. कमला माई के इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग गांववालों के लिए श्रद्धा का स्थल है. शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोग इस मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो देखा कि शिवलिंग टूटा हुआ था. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने लगा. ग्रामीणों का कहना है कि यह धार्मिक स्थल उनकी आस्था का केंद्र है और ऐसे में इस प्रकार की घटना से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. वहीं कुछ लोग इसे जानबूझकर किया गया कृत्य मान रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वहां पुलिस कैंप कर रही है. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. किसी भी स्थिति से निबटने के लिए अतिरिक्त बल को तैनात किया गया है. स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन