बिहार के दरभंगा में शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदों ने खेत में ले जाकर दिया घटना को अंजाम

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :05 May 2025 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
physical assault in darbhanga| Married woman gang raped in Bihar, the criminals committed the crime in a field

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: दरभंगा के विशनपुर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के साथ मक्के के खेत में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी समारोह से लौटते वक्त दो युवकों ने महिला को अगवा कर बर्बरता की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक शादीशुदा महिला के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. महिला तीन महीने पहले दिल्ली से अपनी नानी के घर आई थी और शुक्रवार की रात पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में गई थी. रात करीब 10 बजे वह खेत में लगे चापाकल से पानी पीने गई, तभी पहले से घात लगाए दो युवकों ने उसे पकड़ लिया.

मक्के के खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

आरोपियों ने महिला को करीब 1 किलोमीटर दूर मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. विरोध करने पर दरिंदों ने बेरहमी से मारपीट की, जिससे महिला के चेहरे, पीठ और निजी अंगों पर गंभीर चोटें आईं. पीड़िता किसी तरह जान बचाकर अधमरी हालत में घर पहुंची, जहां उसे अर्धनग्न अवस्था में देख मां और नानी सिहर उठीं.

पीड़िता को मारने की धमकी दे रहे थे आरोपी

पीड़िता की मौसी ने बताया कि आरोपी उसे मारने की धमकी दे रहे थे और बंदूक लाने भी गए थे. इसी बीच महिला किसी तरह जान बचाकर भाग निकली. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों- भोला पासवान (35) और मंटुन शर्मा (30) को गिरफ्तार कर लिया. दोनों ट्रैक्टर चालक हैं और शादीशुदा हैं, जिनके छोटे-छोटे बच्चे भी हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा और पीड़िता का भी मेडिकल कराया गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है और दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है.

सदर SDPO अमीत ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है. पीड़िता की मौसी और परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई और बेटी इस तरह की हैवानियत का शिकार न हो.

Also Read: बिहार का एक ऐसा गांव जहां साल में एक दिन के लिए लगता है लॉकडाउन, घर छोड़ जंगल चले जाते हैं लोग…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन