Darbhanga News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

Updated at : 01 Sep 2024 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

रविवार की सुबह बदले मौसम के मिजाज से लोगों ने राहत महसूस की.

विज्ञापन

दरभंगा.रविवार की सुबह बदले मौसम के मिजाज से लोगों ने राहत महसूस की. सुबह करीब 8.30 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गयी. बारिश ने मौसम को कूल कर दिया. करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश के बाद सुबह 11 बजे तक बूंदाबांदी होती रही. मौसम सुहाना होने से लोगों को उमस से राहत मिली. देर सुबह तक बारिश के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी. जरूरतमंद ही सड़कों पर भींगते हुए आते-जाते दिखे. बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल दिया. दिन व रात एक समान गर्मी तथा उमस से लोगों का हाल-बेहाल बना हुआ था. भीषण गर्मी और उमस से लोग बेचैन थे. सबसे अधिक समस्या महिला, बुजूर्गो, बच्चे व बीमार लोगों को हो रहा था. प्रचंड गर्मी से सिलिंग पंखा तक लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रहा था. बारिश का साइड इफेक्ट भी शहर में देखने को मिला.

निचले इलाके में जगह-जगह जलजमाव

शहरी क्षेत्र के निचले इलाके तथा नाला विहीन सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. आवाजाही में लोगों को परेशानी हुई. मानसून पूर्व किये गये नाला उड़ाही से तेज बारिश के बावजूद निचले इलाके को छोड़ अन्य जगह अधिक देर तक जलजमाव की समस्या से लोगों को नहीं जूझना पड़ा. कुछ इलाके में वर्षा का पानी सड़कों पर लबालब नजर आया. पानी ने नाला एवं सड़क के अंतर को मिटा दिया. नाला का गंदा पानी वर्षा के पानी से मिश्रित होकर सड़कों पर फैल गया. विशेषकर लक्ष्मीसागर, बेला, सुंदरपुर, उर्दू, कटरहिया, गांधीनगर, इंदिरानगर आदि मुहल्ले में जलजमाव की अधिक समस्या देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन