Darbhanga News: एलएलबी पार्ट-थ्री की परीक्षा 26 मई से

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:लनामिवि के एलएलबी पार्ट-थ्री (सत्र 2022-25) की परीक्षा 26 मई से तीन जून तक होगी.

विज्ञापन

दरभंगा. लनामिवि के एलएलबी पार्ट-थ्री (सत्र 2022-25) की परीक्षा 26 मई से तीन जून तक होगी. विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि सहित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी अधिसूचना के अनुसार बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म 30 अप्रैल से 10 मई तक विश्वविद्यालय के कैश काउंटर पर स्वीकार किया जायेगा. सामान्य विलंब शुल्क के साथ 11 से 15 मई तक तथा विशेष विलंब शुल्क के साथ 16 से 17 मई तक फॉर्म लिया जायेगा. परीक्षा केंद्र महात्मा गांधी कॉलेज को बनाया गया है. जारी कार्यक्रम अनुसार परीक्षा एक पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. परीक्षा में सीएम लॉ कॉलेज, समस्तीपुर लॉ कॉलेज एवं आरकेए लॉ कॉलेज बेगूसराय के छात्र-छात्रा शामिल होंगे.

परीक्षा कार्यक्रम

तिथि – विषय26.5.25 – सिविल प्रोसीड्योर

27.5.25 – लॉ ऑफ एवीडेंस

28.5.25 – सीआरपीसी29.5.25 – लैंड लॉ30.5.25 – आरबीट्रेंशन एंड कांटेक्ट लॉ31.5.25 – इनवायरामेंटल लॉ02.6.25 – एडमिनिस्ट्रेशन लॉ03.6.25 – टैक्शेसन लॉ

पीजी फोर्थ सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म दो से भर सकेंगे छात्र

दरभंगा. लनामिवि ने पीजी फोर्थ सेमेस्टर (सत्र 2023-25) के परीक्षा की तिथि जारी कर दी है. विवि के आदेशानुसार सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 15 मई से संभावित है. विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है. बिना विलंब शुल्क के दो से छह मई तक, विलंब शुल्क के साथ सात व आठ मई को परीक्षा फार्म स्वीकार किया जायेगा. नाम, फोटा, हस्ताक्षर, विषय नाम, पंजीयन संख्या आदि में त्रुटि सुधार नौ मई को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन