Darbhanga: कॉलेज में मनमर्जी का शिक्षाविद बनाना चाहते जनप्रतिनिधि सदस्य एवं विवि प्रतिनिधि

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

एलसीएस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की ओर से लनामिवि मुख्यालय में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है.

विज्ञापन

दरभंगा. एलसीएस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की ओर से लनामिवि मुख्यालय में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है. आंदोलनकारियों की एक सूत्री मांग है कि विवि द्वारा कालेज के शासी निकाय के लिए नामित जनप्रतिनिधि सदस्य सदस्य सुनील चौधरी एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो. दिलीप कुमार चौधरी को हटाकर नये जन प्रतिनिधि सदस्य एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नामित किया जाय. शत्रुघ्न यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरना में वक्ताओं ने कहा कि विवि की ओर से नामित जनप्रतिनिधि सदस्य एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि कॉलेज में मनमाने तरीका से दबाव देकर शासी निकाय का गठन करना चाहते हैं. कालेज में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इसमें डॉ रामनंदन राय निर्वाचित हुए. लेकिन, शिक्षाविद सदस्य के संवाचन के दौरान विवि द्वारा नामित दोनों सदस्य अपने चहेते एकल उम्मीदवार को संवाचित करने का दबाव बनाने लगे. प्रधानाचार्य एवं शिक्षक प्रतिनिधि की ओर से प्रस्तावित नामों को उम्मीदवार बनाने से भी दोनों सदस्यों ने इनकार कर दिया. इस कारण शिक्षाविद सदस्य के संवाचन का मामला फंस गया.

विश्वविद्यालय ने पुराने दिनांक-पत्रांक पर जारी कर दिया नया लेटर

वक्ताओं ने कहा कि इसके बाद दोनों नामित सदस्यों ने विवि प्रशासन से मिलकर 18 सितंबर को विवि मुख्यालय में शिक्षाविद सदस्य के संवाचन की तिथि निर्धारित कर, सूचना प्रधानाचार्य को भेज दी. इसमें शिक्षक प्रतिनिधि के बैठक में शामिल होने का जिक्र नहीं किया गया था. अगले दिन जब प्रधानाचार्य ने इस विसंगति को दूर करते हुए संवाचन की नयी तिथि जारी करने का आग्रह विवि प्रशासन से किया, तो विवि ने उसी पत्रांक एवं दिनांक से पूर्व के जारी पत्र को बदल कर नया पत्र भेज दिया. उसमें प्रधानाचार्य को अपने स्तर से इसकी सूचना शिक्षक प्रतिनिधि को भी देने को कहा गया. उधर, शिक्षक प्रतिनिधि अपनी अस्वस्थता की सूचना से प्रधानाचार्य को पहले ही अवगत करा दिये थे.

मनमानी एवं दबावपूर्ण व्यवहार स्वीकार नहीं

वक्ताओं ने कहा कि विवि द्वारा नामित सदस्यों की मनमानी एवं दबावपूर्ण व्यवहार, उनको स्वीकार नहीं है. जबतक दोनों नामित सदस्यों को नहीं बदला जायेगा, शिक्षाकर्मी आंदोलनरत रहेंगे. विचार रखने वाले वक्ताओं में शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश रोशन, सचिव राम बाबू राय, डॉ शत्रुघ्न प्रसाद यादव, डॉ राम पवित्र राय, डॉ आदर्श कुमार, डॉ कमलेश कुमार यादव, डॉ महेंद्र नारायण सिंह, डॉ सत्य नारायण यादव, ईश्वर चन्द्र यादव, अजय कुमार, महामाया प्रसाद यादव, नौशाद अख्तर, मदन कुमार यादव, सिया शरण यादव, रामाशीष यादव, पवन कुमार भगत, धर्मदेव प्रसाद, देव नारायण यादव, दिनेश कुमार, सुनील मिश्रा, डॉ राम चन्द्र यादव, सुबोध कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, ब्रज किशोर यादव, उपेंद्र नारायण शर्मा, विजय कुमार यादव, गणेश यादव, संजय सुमन, लालमणि ललन आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन