विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालयों में खेग्रामस पांच से करेगा प्रदर्शन

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

मनरेगा की जगह लायी गयी योजना मजदूरों से काम छीनने वाली योजना है. इसके खिलाफ आंदोलन तेज किए जाएंगे.

विज्ञापन

दरभंगा. खेग्रामस जिला कमेटी की बैठक में राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी ने कहा कि गरीबों का घर उजाड़ने के खिलाफ, सभी भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने आदि की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालयों में 5-6 जनवरी को प्रदर्शन किया जायेगा. कहा कि पटना और दिल्ली की सरकार मजदूर तथा किसान विरोधी है. मनरेगा की जगह लायी गयी योजना मजदूरों से काम छीनने वाली योजना है. इसके खिलाफ आंदोलन तेज किए जाएंगे. भूमिहीन गरीब जो जहां बसे हैं, उन्हें बास गीत जमीन का पर्चा देने को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा. बैठक में 11 जनवरी जिला कन्वेंशन करने का फैसला लिया गया. अध्यक्षता कार्यकारी सचिव सत्यनारायण पासवान ने की. भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मजदूर एवं किसान विरोधी सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की जरूरत है. बैठक में हरी पासवान, शनिचरी देवी, रामविलास मंडल, अमर राम, बिंदिया देवी, जितेंद्र सदा, प्रमिला देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन