ePaper

घर के ग्रिल में दौड़ा करेंट, महिला की मौत

Updated at : 03 Jul 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

केवटगामा पंचायत के सलमगढ़ गांव में एक महिला की मौत करंट लगने से हो गयी.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. केवटगामा पंचायत के सलमगढ़ गांव में एक महिला की मौत करंट लगने से हो गयी. बताया जाता है कि सलमगढ़ निवासी ओम प्रकाश राय की 32 वर्षीया पत्नी संजनी कुमारी घर के गेट पर लगे ग्रिल को खोलकर बाहर निकल रही थी. इसी क्रम में अचानक ग्रिल में करंट आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मां को गिरा हुआ देख उसका छोटा बेटा शोर मचाने लगा. इस पर आसपास के लोग जुटे. उसे उठाकर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका अपने पीछे पति के अलावा दो पुत्र व दो पुत्री को छोड़ गयी है. गांव के श्मशान में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन