Darbhanga News: बेहतर वित्तीय प्रबंधन के लिए सम्मानित की गयी जीविका की डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी

Updated at : 21 Feb 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

Darbhanga News:एसबीआइ के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. एसबीआइ के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ ऋचा गार्गी को जिले में उत्कृष्ट वित्तीय वितरण (डिस्बर्समेंट) के लिए सम्मानित किया गया. बैंक ने उन 13 प्रखंडों के ब्लॉक परियोजना प्रबंधकों को भी पुरस्कृत किया, जिन्होंने बैंक के साथ मिलकर जीविका समूहों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डॉ गार्गी ने इस सम्मान को जीविका दरभंगा की पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया. एसबीआइ को जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. कहा कि जीविका का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. बैंकिंग संस्थानों के सहयोग से यह काम और बेहतर तरीके से हो रहा है.

सूक्ष्म वित्त प्रबंधक सुबीर झा ने कहा कि 15 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जिले में समुदाय के लिए कुल 24.30 करोड़ की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई थी. इसमें से अब तक 14.70 करोड़ की निकासी हो चुकी है. शेष राशि की निकासी अगले दो दिनों में पूरी कर ली जाएगी. बैंकिंग सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली बैंक मित्र पूनम देवी और आरती को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया.

महिलाओं के जीवन में आर्थिक और सामाजिक बदलाव ला रही जीविका

एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुमार सिंह ने जीविका के कार्यों की सराहना की. कहा कि जीविका महिलाओं के जीवन में आर्थिक और सामाजिक बदलाव ला रही है. कहा कि जीविका सिर्फ वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है. कार्यक्रम में बैंक के वरीय प्रबंधक रितेश कुमार, जीविका के संचार प्रबंधक राजा सागर, नीरज कुमार, ब्रजकिशोर गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन