Darbhanga News: प्रतिनियुक्ति शिक्षकों से दोनों पालियों में वीक्षण कार्य लेने का निर्देश

Darbhanga News:डीइओ केएन सदा ने कहा है कि 17 से 25 फरवरी तक 63 परीक्षा केद्रों पर दो पालियों में मैट्रिक परीक्षा आयोजित की जायेगी.
Darbhanga News: दरभंगा. डीइओ केएन सदा ने कहा है कि 17 से 25 फरवरी तक 63 परीक्षा केद्रों पर दो पालियों में मैट्रिक परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा के स्वच्छ शांतिपूर्ण एवं सदाचार मुक्त वातावरण में सफल संचालन के उद्देश्य से सभी परीक्षा केद्रों पर रेंडमाइजेशन के द्वारा आरक्षण कार्य के लिए पर्याप्त संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि केंद्र पर प्रतिनियुक्ति सभी शिक्षा एवं शिक्षाओं से दोनों पालियों में वीक्षण कार्य लेंगे. वहीं संबंधित विद्यालय प्रधान से कहा है कि वीक्षण कार्य में प्रतिनियुक्ति शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के परीक्षा अवधि के वेतन आदि का भुगतान केंद्र अधीक्षक द्वारा दिए गए विरमन व अनुपस्थित विवरण के आधार पर सुनिश्चित करेंगे.
अतिरिक्त शिक्षकों को विरमित करने के आदेश
डीइओ केएन ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि सभी स्रोत से वीक्षण कार्य के लिए पूर्व में प्रतिनियुक्ति किए गए शिक्षक एवं शिक्षकों को मूल विद्यालय अथवा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 में योगदान करने के लिए विरमित करेंगे तथा वैसे केंद्र अधीक्षक जो वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 में भी नामित हैं, वे वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 में अपने केंद्र पर कार्यालय के लिए अनुमोदित शिक्षक एवं शिक्षकों को निर्धारित मापदंड के अनुरूप आकलन कर से शिक्षक शिक्षकों को मूल विद्यालय के लिए विरमित करना सुनिश्चित करेंगे.मैट्रिक परीक्षा का कार्यक्रम
परीक्षा की तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली17/02/25 मातृभाषा मातृभाषा18/02/25 गणित गणित19/02/25 द्वितीय भारतीय भाषा द्वितीय भारतीय भाषा20/02/25 सामाजिक विज्ञान सामाजिक विज्ञान21/02/25 विज्ञान विज्ञान22/02/25 अंग्रेजी अंग्रेजी24/02/25 ऐच्छिक विषय ऐच्छिक विषय25/02/25 व्यावसायिक क्षेत्र विषयडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




