Darbhanga News: कोतवाली थाना के दारोगा ललन कुमार को एसएसपी ने किया निलंबित

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 02 Sep 2025 10:59 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:कोतवाली थाना में प्रतिनियुक्त सअनि ललन कुमार को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. कोतवाली थाना में प्रतिनियुक्त सअनि ललन कुमार को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने निलंबित कर दिया है. उन्हें ड्यूटी के दौरान सादे लिबास में रहने, आवेदक को काफी समय तक थाना परिसर में रोककर रखने, आवेदन नहीं लेने एवं सनहा दर्ज नहीं करने के आरोप में निलंबित किया गया है. एसएसपी ने बताया कि सअनि ललन कुमार का सादे लिबास में थाना पर रहने व आवेदक को काफी लंबे समय तक थाना परिसर में रोककर रखने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इसकी जांच नगर अंचल पुलिस निरीक्षक से करायी गयी. जांच में आरोप सही पाया गया. इसके बाद तत्काल प्रभाव से सअनि ललन कुमार को निलंबित कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन