Darbhanga: डीयू छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज कर जगन्नाथपुर की बेटी ने बढ़ाया मिथिला का मान

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

मिथिला की बेटी ने फिर प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.

विज्ञापन

बिरौल. मिथिला की बेटी ने फिर प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. प्रखंड के हांसी जगन्नाथपुर निवासी बलराम झा की पुत्री दीपिका झा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. दीपिका ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय से स्नातक किया. वर्तमान में विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग से परास्नातक कर रही है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उम्मीदवार के रूप में वह मैदान में उतरी. दीपिका ने समर्थन हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से पराजित किया. उनकी जीत पर मिथिला में खुशी की लहर दौड़ गयी है. हांसी जगन्नाथपुर गांव में ढोल-नगाड़े बजे. मिठाइयां बंटी और लोगों ने इसे क्षेत्र की बेटियाें के लिए एक प्रेरणादायक मील का पत्थर बताया. गांव के बुजुर्ग कहते हैं कि दीपिका ने मिथिला की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन