Darbhanga News: दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने हेमंत, उपाध्यक्ष डॉ आरजू

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने हेमंत, उपाध्यक्ष डॉ आरजू

Darbhanga News:बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की निगरानी में सोमवार को भीगो स्थित बाबर पैलेस में दरभंगा जिला क्रिकेट संघ की आम सभा हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की निगरानी में सोमवार को भीगो स्थित बाबर पैलेस में दरभंगा जिला क्रिकेट संघ की आम सभा हुई. इसमें नयी कमेटी का चुनाव किया गया. चुनाव में संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार झा, उपाध्यक्ष डॉ अहमद नसीम आरजू, सचिव कुमार रौशन, संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष साजिद हुसैन तथा क्लब प्रतिनिधि आमिर इकबाल निर्विरोध निर्वाचित हुए. निर्वाचन पदाधिकारी सह वरीय अधिवक्ता कैलाश झा व पर्यवेक्षक प्रो. मधुरंजन प्रसाद की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ. कैलाश झा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण- पत्र सौंपा. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी छह पदों के लिए सिर्फ एक-एक अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा भरा. उल्लेखनीय है कि सत्र 2025-28 के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर हेमंत कुमार झा दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं. मुख्य संरक्षक प्रभाष चंद्र मिश्र, संरक्षक मो. उमर अली खान और सुजीत झा मनोनीत किये गये. मौके पर डीडीसीए से संबंधित विभिन्न क्लब के अध्यक्ष व सचिव के अलावा चन्द्र मोहन कुमार, अमरकांत झा, राकेश कुमार, गगन कुमार झा, राजू कुमार सुमन, आकाश कुमार, मनीष कुमार, अहमद राशिद कौशर, मोहन झा, मो. गुलाम रसूल, जावेद हुसैन आदि उपस्थित थे. उपस्थित लोगों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना दी. जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार झा ने बताया कि जल्द ही जिला लीग का आयोजन कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन