Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि की स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा 19 अगस्त से चार सितंबर तक दो पालियों में होगी. विवि ने परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया है. जारी कार्यक्रम अनुसार मेजर, माइनर, एमडीसी, एसइसी एवं वीएसी विषयों की पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. वहीं एइसी विषयों की पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की दोपहर दो से चार बजे तक होगी.
परीक्षा के लिए दरभंगा व समस्तीपुर में 15-15, मधुबनी में 12 एवं बेगूसराय में आठ यानी कुल 50 केंद्र बनाया गया है. इन 50 केंद्रों पर चारों जिले के 43 अंगीभूत एवं 37 संबद्ध यानी 80 कालेजों के लगभग 1.75 लाख छात्र- छात्रा परीक्षा में शामिल होंगे.मेजर विषयों की परीक्षा 19, 20 एवं 21 अगस्त को ग्रुपवार एवं पालीवार होगी. माइनर विषयों की परीक्षा 22, 23 एवं 25 अगस्त को विषयवार अलग- अलग पाली में होगी. एमडीसी विषयों की परीक्षा 26, 27 एवं 28 अगस्त को होगी. एइसी विषयों की परीक्षा 29 एवं 30 अगस्त को होगी. वीएसी विषयों की परीक्षा 01 एवं 02 सितंबर को ली जायेगी. एसइसी विषयों की परीक्षा 03 एवं 04 सितंबर को होगी.
मेजर विषयों के तहत सभी संकाय के सभी विषयों को छह ग्रुप में बांट कर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है. ग्रुप ए में इतिहास, एलएसडब्ल्यू, पर्शियन, एंथ्रोपॉलजी, ग्रुप बी में एकाउंट, एचआरएम, मार्केटिंग, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, मैथिली, ग्रुप सी में भूगोल, जंतुविज्ञान, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रुप डी में वनस्पति विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र, उर्दू, ग्रामीण अर्थशास्त्र, एआइएच, ग्रुप ई में मनोविज्ञान, भौतिकी, अंग्रेजी, संगीत, नाटक, ग्रुप एफ में रसायन, गृहविज्ञान, गणित विषय शामिल है.केंद्र का नाम – संबंधित कॉलेज
दरभंगासीएम साइंस कॉलेज – आरबी जालान कॉलेज बेला, मारवाड़ी कॉलेज व जिला के अन्य कॉलेज
एमएलएसएम कॉलेज – केएस कॉलेज लहेरियासराय, एमएमटीएम कॉलेजमिल्लत कॉलेज – जेएन कॉलेज नेहरा, सबडिबिजनल डिग्री कॉलेज बेनीपुरसीएम कॉलेज – एमएलएसएम कॉलेजएमआरएम कॉलेज – एन झा महिला कॉलेज, मिथिला महिला कॉलेजमारवाड़ी कॉलेज – सीएम कॉलेजएन झा महिला कॉलेज – एमआरएसएम कॉलेज आनंदपुर, क्यूए डिग्री कॉलेज जालेएमके कॉलेज – महात्मा गांधी कॉलेजजेके कॉलेज बिरौल – बीएमए कॉलेज बहेड़ी, बहेड़ा कॉलेज बहेड़ा, एसडी कॉलेज पड़री, आरजेडीएस
कॉलेज लगमामहात्मा गांधी कॉलेज – एमकेएस कॉलेज चंदौना
सब. डिग्री कॉलेज बेनीपुर – जेके कॉलेज बिरौल, एएमएम कॉलेज बेनीपुर, जेडी कॉलेज कोर्थूएमएमटीएम कॉलेज – एमआरएम कॉलेजआरबी जालान कॉलेज – मिल्लत कॉलेज लहेरियासराय
के एस कॉलेज – सीएम साइंस कॉलेज व एलसीएस कॉलेजएलसीएस कॉलेज – एमके कॉलेज लहेरियासरायमधुबनीआरके कॉलेज – जेएमडीपीएल महिला कॉलेज, बीएसजे कॉलेज राजनगर, एएचएसए कॉलेज,जेडीजीएस महिला कॉलेज जयनगर व जिला के अन्य कॉलेजभीएसजे कॉलेज राजनगर – सीएमजे कॉलेज दोनवारीहाट खुटौना, एसएमजे कॉलेज खाजेडीह
जेएन कॉलेज – आरके कॉलेजडीएनवाइ कॉलेज – जेएन कॉलेज व डीबी कॉलेज जयनगरएएचएसए कॉलेज – डीएनवाइ कॉलेज, आरएनजेडी कॉलेज मधवापुरलूटन झा कॉलेज ननौर – सीएमबी कॉलेज ड्योढ़ घोघरडीहाआरएन कॉलेज पंडौल – एलएनजे कॉलेज झंझारपुर, एमएलएस कॉलेज सरिसवपाही
जेएमडीपीएल महिला कॉलेज- आरएन कॉलेज पंडौल, बीएम कॉलेज रहिकापीएलएम कॉलेज झंझारपुर- – लूटन झा कॉलेज ननौर, एसएनकेएम कॉलेज भैरवस्थान
एलएनजे कॉलेज झंझारपुर – एचपीएस कॉलेज मधेपुर, पीएलएम कॉलेज झंझारपुरबीएम कॉलेज रहिका – केभी साइंस कॉलेज उच्चैठ, हरिआनंद कॉलेज अकौर बेनीपट्टीएसएनकेएम कॉलेज भैरवस्थान- पीडीकेजी कॉलेज अंधराठाढ़ी
समस्तीपुरबीआरबी कॉलेज – वीमेंस कॉलेज, एमएनडी कॉलेज चंदौलीएलकेभीडी कॉलेज ताजपुर – केएसआर कॉलेज सरायरंजन, जीकेपीडी कॉलेज कर्पूरीग्रामआरबी कॉलेज दलसिंहसराय – एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी, बीआरकेसी कॉलेज जितवारपुर
केएसआर कॉलेज सरायरंजन – आरबी कॉलेज दलसिंहसरायसमस्तीपुर कॉलेज – बीभीकेभी कॉलेज रामपुर, बीआरबी कॉलेज व जिला के अन्य कॉलेजबीभीकेभी कॉलेज रामपुर – एलकेभीडी कॉलेज ताजपुर, सीआर कॉलेज किशनपुरएसके कॉलेज थतिया – आरएलएसआरएसएमडी कॉलेज शिवाजीनगर, भारद्वाज कॉलेज शकरपुरावीमेंस कॉलेज – समस्तीपुर कॉलेजयूआर कॉलेज रोसड़ा – डीबीकेएन कॉलेज नरहन, एसके कॉलेज थतिया
आरएनएआर कॉलेज – एसएमआरसीके कॉलेजएमएमआरसीके कॉलेज – आरआइएचइ कॉलेज बिरौली, संत कबीर कॉलेजभारद्वाज कॉलेज शकरपुर – यूआर कॉलेज रोसड़ाजीकेपीडी कॉलेज कर्पूरीग्राम – आरएनएआर कॉलेज, यूपी कॉलेज पूसाआरबीएस कॉलेज अंदौर – जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुरबेगूसरायजीडी कॉलेज – एसके महिला कॉलेज व जिला के अन्य कॉलेजएसबीएसएस कॉलेज – एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुरआरबीएस कॉलेज तेयाई – आरसीएसएस कॉलेज बिहट
आरसीएसएस कॉलेज बिहट – एपीएसएम कॉलेज बरौनीएपीएसएम कॉलेज बरौनी – आरबीएस कॉलेज तेयाईएसके महिला कॉलेज – आरसीएस कॉलेज मझौल
एमआरजेडी कॉलेज – जीडी कॉलेजडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

