दरभंगा: सांसद गोपाल जी ठाकुर पहुंचे अमित झा के आवास, परिजनों को बंधाया ढांढस

मृतक के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करते सांसद गोपाल जी ठाकुर
दरभंगा में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित झा के निधन पर सांसद गोपाल जी ठाकुर उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की. पढ़ें पूरी खबर…
दरभंगा के बहादुरपुर से पुरुषोत्तम चौधरी की रिपोर्ट
Darbhanga News: भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित झा के असामयिक निधन पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने उनके डरहार स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की.
संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया
सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिवंगत अमित झा को एक ऊर्जावान, कर्मठ और समर्पित भाजपा कार्यकर्ता बताया. उन्होंने कहा कि अमित झा का असामयिक निधन संगठन और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है.
सांसद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
हर संभव सहयोग का भरोसा
इस दौरान सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि भाजपा परिवार दुःख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया.
अमित झा के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय समाज में शोक की लहर व्याप्त है.
कई भाजपा नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर अभयानंद झा, मुकुंद चौधरी, उज्जवल झा और मुचकुंद झा सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सरफराज अहमद
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










