शिक्षाकमियों को भारी पड़ेगा बिना अनुमति के विश्वविद्यालय जाना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 12:01 AM
लनामिवि के कुलसचिव ने सभी संकायाध्यक्ष, पीजी विभागाध्यक्ष, अंगीभूत व संबद्ध काॅलेजों के प्रधानाचार्य, सभी स्ववित्तपोषित संस्थान के निदेशकों के नाम पत्र जारी किया है
दरभंगा. लनामिवि के कुलसचिव ने सभी संकायाध्यक्ष, पीजी विभागाध्यक्ष, अंगीभूत व संबद्ध काॅलेजों के प्रधानाचार्य, सभी स्ववित्तपोषित संस्थान के निदेशकों के नाम पत्र जारी किया है. इसमें कहा है कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के कार्यावधि में अनेक शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा विश्वविद्यालय मुख्यालय में उपस्थित होकर कार्यालयीय कार्य को अनावश्यक रूप से बाधित किया जाता है. ये लोग अपने कार्यस्थल से बिना अनुमति के आकर अनावश्यक रूप से कार्य में हस्तक्षेप किया करते हैं. इससे विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है. कहा कि यदि बिना पूर्वानुमति के महाविद्यालय, संस्थान के कर्मी विश्वविद्यालय में पाये जाते हैं और उनकी उपस्थिति से विश्वविद्यालय की दैनिक गतिविधि में बाधा पहुंचती है, तो संस्थान को स्पष्टीकरण देना होगा. साथ ही संबंधित कर्मी के नाम कारण पृच्छा पत्र निर्गत कर जवाबदेही तय की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










