Darbhanga News: बच्चियां एवं महिलाएं होती मानव तस्करी की शिकार

Darbhanga News:डॉ मंजू झा की अध्यक्षता में ''भारत में मानव तस्करीः एक सामाजिक समस्या'' विषय पर व्याख्यान हुआ.
Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के पीजी समाजशास्त्र विभाग में मंगलवार को विभागाध्यक्ष डॉ मंजू झा की अध्यक्षता में ””भारत में मानव तस्करीः एक सामाजिक समस्या”” विषय पर व्याख्यान हुआ. विभागाध्यक्ष ने कहा कि आज के संदर्भ में भारतीय समाज में मानव तस्करी बहुत बडी समस्या है. इसका शिकार अधिकांश बच्चियां एवं महिलाएं होती है. इसके लिए हमें जागरूक होने की जरूरत है. समन्वयक डॉ प्रमोद गांधी ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के साथ-साथ बाल मजदूर एवं बंधुआ मजदूर के लिये भी तस्करी की जाती है. रिसोर्स पर्सन गणेश प्रसाद ने संबंधित विषय पर विचार रखा. मौके पर डॉ सारिका पांडेय, डॉ लक्ष्मी कुमारी सहित रिया कुमारी, जया कुमारी, सना परवीन, आयशा परवीन, तुलसी कुमारी, निशा कुमारी, लाल कुमार, गुडिया कुमारी, अनुरानी कुमारी, नेहा कुमारी, अंगद कुमार, मनीष कुमार, गुड्डू कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




