Darbhanga News : आमजन को बेहतर सुविधा व सरकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ

नगर विधायक संजय सरावगी ने शुक्रवार को सदर प्रखंड में दो स्थानों पर विकास कार्यो का शिलान्यास और उद्घाटन किया.
दरभंगा. विधान सभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह नगर विधायक संजय सरावगी ने शुक्रवार को सदर प्रखंड में दो स्थानों पर विकास कार्यो का शिलान्यास और उद्घाटन किया. कंसी पंचायत के चक्का गांव में सामुदायिक भवन के मरम्मति कार्य का उद्घाटन किया. बाद में नगर निगम के वार्ड संख्या 14 स्थित चूनाभट्ठी में श्रवण गामी के घर से अर्जुन मिश्रा के घर तक जाने वाले पथ के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर सरावगी ने कहा कि सामुदायिक भवन से गांव-पंचायत के लोगों को बेहतर सेवा मिलेगी, चूनाभट्ठी में सड़क निर्माण के बाद स्थानीय लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी. नगर विधायक ने उपस्थित लोगों को केद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया. कहा कि आम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ का लाभ दिलाने व उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर विधायक का पाग-चादर से स्वागत किया. मौके पर भाजपा के जिला मंत्री राजकुमार तिवारी, निगम पार्षद राखी कुमारी, जितेन्द्र पासवान, सुनील साह, संतोष यादव, कमलेश ठाकुर, मदन सिंह, कमलेश मंडल, मंजय बाड़ी, अरुण कुमार, संगीत कुमार, श्रवण गामी, राजन पासवान, अरुण ठाकुर आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




