ePaper

Darbhanga News: आनंदबिहार के लिए गरीब रथ स्पेशल आज से, 31 तक होगा परिचालन

Updated at : 03 Dec 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: आनंदबिहार के लिए गरीब रथ स्पेशल आज से, 31 तक होगा परिचालन

Darbhanga News:यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने आनंदबिहार के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने आनंदबिहार के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है. चार दिसंबर से इसकी शुरुआत हो रही है. आगामी 31 दिसंबर तक गुरुवार व शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिनों यह गाड़ी चलेगी. यह सूचना पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है. उल्लेखनीय है कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा सुपौल-सरायगढ़-निर्मली- झंझारपुर-सकरी-दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते सहरसा और आनंदबिहार के बीच 05577/05578 स्पेशल गरीबरथ स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. इसमें तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 16 कोच होंगे. गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-आनंद विहार गरीबरथ स्पेशल सहरसा से रात आठ बजे प्रस्थान कर 8.20 बजे गढ़बरूआरी, 9.45 बजे सुपौल, 9.15 बजे सरायगढ़, 10 बजे निर्मली, 10.13 बजे घोघरडीहा, 10.35 बजे झंझारपुर, रात 11 बजे सकरी, 11.35 बजे दरभंगा आएगी. अगली तारीख में रात 12.45 बजे जनकपुर रोड, 01.30 बजे सीतामढ़ी, 2.10 बजे बैरगनिया, 03.15 रक्सौल, सुबह 04.20 बजे नरकटियागंज, 05.00 बजे बगहा रूकते हुए तीसरे दिन रार 12.30 बजे आनंदबिहार पहुंचेगी.

गुरुवार व शनिवार को छोड़ सप्ताह के पांच दिन चलेगी ट्रेन

वापसी में गाड़ी संख्या 05578 आनंदबिहार-सहरसा स्पेशल दिनांक छह दिसंबर से दो जनवरी तक सप्ताह में पांच दिन शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर आनंदबिहार से सुबह 05.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 12.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 रक्सौल, दो बजे बैरगनिया, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 03.15 बजे जनकपुर रोड, सुबह 04.50 बजे दरभंगा, 06 बजे सकरी, 06.25 बजे झंझारपुर, 06.45 बजे घोघरडीहा, 08.03 बजे निर्मली, 08.30 बजे सरायगढ़, 09.30 बजे सुपौल, 09.45 बजे गढ़बरूआरी रूकते हुए 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन